डा. लाजपतराय बने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान

कांग्रेस विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. लाजपत राय को जिला पटियाला कांग्रेस का वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 07:01 PM (IST)
डा. लाजपतराय बने जिला  कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान
डा. लाजपतराय बने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान

संस, राजपुरा (पटियाला) : कांग्रेस विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. लाजपत राय को जिला पटियाला कांग्रेस का वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया है। कंबोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उन कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी हैं जो इलाके की सेवा करने के साथ पार्टी के लिए भी समर्पित हों। कांग्रेस की टीम ने डा. लाजपत के पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए ही उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। कंबोज ने कहा कि राजपुरा में डा. लाजपत की बहुत बड़ी फैमिली है जो देश की आजादी से ही कांग्रेस के साथ जुड़ी है और समाज सेवी कार्यो के चलते राजपुरा में विशेष पहचान बना रखी है। इस दौरान डा. लाजपत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी