मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर, लोग हुए परेशान

पंजाब सर्विस मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के आह्वान पर सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले दस हजार के करीब मुलाजिमों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:28 PM (IST)
मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर, लोग हुए परेशान
मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर, लोग हुए परेशान

जागरण संवाददाता, पटियाला : पंजाब सर्विस मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के आह्वान पर सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले दस हजार के करीब मुलाजिमों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते बुधवार को सभी दफ्तरों में पब्लिक डीलिग का कामकाज बंद रखा गया। लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा। सभी मुलाजिम यूनियन की लुधियाना में होने वाली कनवेंशन में शामिल होने के लिए निकल गए।

पंजाब सर्विस मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के राज्य प्रधान वासवीर सिंह, महासचिव मनदीप सिंह ने कहा कि मंगलवार को यूनियन की हुई मीटिग के दौरान हुए फैसले के अनुसार यह हड़ताल शुक्रवार तक जारी रहेगी। इसके बाद सोमवार को यूनियन की मीटिग होगी, जिसमें संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करके संघर्ष जारी रखने संबंधी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा की मुलाजिमों की मांगों में पे कमिश्न लागू करना, काटे गए भत्ते व कम किए भत्तों का फैसला रद करना आदि की मांगे पेंडिग चल रही हैं। यहां एसडीएम दफ्तर की कोर्ट में केस चल रहा है। दफ्तरी कर्मचारी हड़ताल पर होने के चलते पेश अगले हफ्ते पर डाल दी गई है। अगर हड़ताल की सूचना पहले पता लग जाती तो यहां दफ्तर में न आना पड़ता।

दीपक रावत, निवासी गुरु नानक नगर मुलाजिमों की हड़ताल से दफ्तर कामकाज प्रभावित होता है। वहीं दूसरी और पब्लिक को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि अगर मुलाजिम हड़ताल करते हैं तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए ताकि लोग परेशान न हों।

अक्षय चौधरी निवासी गुरु नानक नगर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए फाइल तहसीलदार के पास जमा करवाई थी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्लर्क के हस्ताक्षर नहीं हो सके। जिसके चलते मैरिज रजिस्टर्ड होने से रह गई। हालांकि बाकी परिवार वहां सेवा केंद्र में फोटो करवाने खड़ा है।

बूटा सिंह, निवासी गांव चौरा हड़ताल के दौरान ये काम रहेंगे बंद

जाति सर्टिफिकेट, पंजाब वासी सर्टिफिकेट, इंतकाल, जमीन की निशानदेही करवाना, मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना, एसडीएम,डीसी व तहसीलदार की कोर्ट का काम, खजाना दफ्तर से संबंधित काम, पेंशन दफ्तर से संबंधित, वाहन की आरसी से संबंधित कामकाज, डीसी दफ्तर की असलहा ब्रांच से संबंधित काम, एसडीएम दफ्तर से संबंधित काम के अलावा विभिन्न सरकारी दफ्तरों के कामकाज को बंद रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी