मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने पावरकाम डायरेक्टर का आवास घेरा

मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने नौकरी पाने के लिए लगातार तीसरे दिन पावरकाम मुख्यालय की छत पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:47 PM (IST)
मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने पावरकाम डायरेक्टर का आवास घेरा
मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने पावरकाम डायरेक्टर का आवास घेरा

जागरण संवाददाता, पटियाला : मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने नौकरी पाने के लिए लगातार तीसरे दिन पावरकाम मुख्यालय की छत पर धरना दिया। इसके साथ ही आश्रित कमेटी के सदस्यों ने पावरकाम के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आरपी पांडव के आवास का भी घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार और पावरकाम प्रशासन ने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों की मांगों की हमेशा अनदेखी की है। इसके विरोध में उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

मृतक आश्रित कमेटी के सदस्य लंबे समय से पावरकाम प्रशासन और पंजाब सरकार से अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शन कर रहे मृतक कर्मचारियों के आश्रितों ने रविवार को डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन आरपी पांडव के आवास की घेराबंदी कर दी। इस बारे आश्रित कमेटी नेता चरणजीत सिंह, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह पट्टी, कैशियर सोनी कुमार आदि ने कहा कि पिछले साल दिसंबर से सितंबर तक अधिकारियों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कई बार प्रदर्शन भी किया है। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, और वह कड़ा संघर्ष करने को मजबूर हैं। क्योंकि पंजाब के हर विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द ही ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह संघर्ष तेज करेंगे।

chat bot
आपका साथी