डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल जारी, अब सोमवार को होंगे काम

डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा वीरवार को भी कलमछोड़ हड़ताल जारी रखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल 
जारी, अब सोमवार को होंगे काम
डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल जारी, अब सोमवार को होंगे काम

जागरण संवाददाता, पटियाला : डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा वीरवार को भी कलमछोड़ हड़ताल जारी रखी गई। इस दौरान मुलाजिमों ने दफ्तरी कामकाज को पूर्ण तौर पर बंद रखा गया। जिसके चलते पब्लिक को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रधान केसर सिंह ने कहा कि हड़ताल कल शुक्रवार को भी जारी रखी जाएगी। इसके बाद शुक्रवार और रविवार की छुट्टी है। ऐसे में अब सोमवार को ही डीसी आफिस में काम होगा।

केसर सिंह ने कहा कि स्टेट कमेटी के फैसले के अनुसार ही अगली रणनीति तैयार की जाएगी। मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं, पर सरकार मुलाजिम मांगे पूरी करने में आनाकानी करती नजर आ रही है। इसके चलते मुलाजिमों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसी वजह से मुलाजिमों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इन मांगो के लिए मुलाजिम कर रहे हैं संघर्ष

- स्टेनो टेस्ट में छूट देना।

- स्टेनो काडर को एलएफए ब्रांच व लीगल सेल देना।

- 30 सितंबर 2021 तक तरक्कियां देना।

- डीसी दफ्तरों में जिला स्तर पर सीनियर सहायक की सीधी भर्ती।

- जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के खाली पद पर तरक्की करना।

- डीसी दफ्तर कर्मचारियों के लिए पांच फीसदी प्रशासनिक भत्ता मंजूर करना।

chat bot
आपका साथी