विभिन्न प्रतियोगिताओं में चमके डीएवी के स्टूडेंट्स

डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:30 PM (IST)
विभिन्न प्रतियोगिताओं में चमके डीएवी के स्टूडेंट्स
विभिन्न प्रतियोगिताओं में चमके डीएवी के स्टूडेंट्स

जागरण संवाददाता, पटियाला : डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी के तहत डीएवी स्कूल के की 10वीं क्लास के वनद कुमार ने अंडर-17 पंजाब सिगल टेबल-टेनिस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जालंधर में आयोजित की गई थी। एक अन्य प्रतियोगिता में चौथी क्लास की ईशनूर कौर ने रोलर हाकी में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने जिला चैंपियनशिप में रोलर स्केटिग में एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धि को और सुशोभित किया। इतना ही नहीं नौवीं क्लास की भूमि शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट रोलर हाकी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रिसिपल विवेक तिवारी ने कहा कि खेल संस्कृति डीएवी का एक अभिन्न अंग है और डीएवी पटियाला के सभी खेल सितारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकते देखना उनका सपना है। उन्होंने माता-पिता और संरक्षक प्रीतपाल सिंह, लाल सिंह और नीतिमा को इन उभरते हुए खेल सितारों के कौशल को चमकाने के लिए उनके किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी।

chat bot
आपका साथी