ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार टिप्पर बाइक सवार दंपती पर पलटा

एक तेज रफ्तार रेत से भरा टिप्पर ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारने के बाद सड़क पर जा रहे बाइक सवार दंपती पर पलट गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:56 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार टिप्पर 
बाइक सवार दंपती पर पलटा
ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार टिप्पर बाइक सवार दंपती पर पलटा

जेएनएन, समाना (पटियाला) : एक तेज रफ्तार रेत से भरा टिप्पर ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारने के बाद सड़क पर जा रहे बाइक सवार दंपती पर पलट गया। दंपती को पटियाला के राजिदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया। गांव नस्सुपुर निवासी साहिब सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है। वह ट्रैक्टर ट्राली पर गांव ढैठल के पास जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ओवरटेक करते समय ट्राली को टक्कर मार दी और बाद में बेकाबू होकर सड़क पर जा रहे बाइक सवार दंपती पर पलट गया। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। दंपती रेत से भरे टिप्पर के नीचे दब गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और सड़क से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। घायल अवस्था में दंपती को समाना के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने टिप्पर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी