सुरक्षित है टीका, जरूर लगवाएं : संजीव

यूथ कांग्रेस के देहाती जिला प्रधान संजीव शर्मा कालू की अगुआई में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:31 PM (IST)
सुरक्षित है टीका, जरूर लगवाएं : संजीव
सुरक्षित है टीका, जरूर लगवाएं : संजीव

जागरण संवाददाता, पटियाला : यूथ कांग्रेस के देहाती जिला प्रधान संजीव शर्मा कालू की अगुआई में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत वार्ड 25 में आते गुरु नानक नगर, गली नं 2 के गुरुद्वारा साहिब में सीएचसी त्रिपड़ी के सीनियर मेडिकल अफसर विकास गोयल की देखरेख में दूसरा कैंप लगा। कैंप में 100 के करीब लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

कालू ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिदरा और यूथ कांग्रेस पंजाब मोहित मोहिदरा की अगुआई में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम चलाई जा रही है। इसलिए 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी और समाज की भलाई के लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीके को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि भारत में बना टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। मौके पर ब्लाक प्रधान बिशन नगर सौरव शर्मा, जिला महासचिव नितिन गोयल, प्रधान बघा, बलराम शर्मा, केसी जोशी, मुखविदर सिंह, डा. पाठक, विपन कोहली, गौरव सूद, बलविदर बंटी, निखिल कुमार, प्रधान विवेक शर्मा, रिधम शर्मा, हेमंत पाठक और अन्य यूथ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी