महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लेबर चौक व त्रिपड़ी टाउन में दिया धरना

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस वर्करों ने गुरबख्श कालोनी स्थित लेबर चौक में धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 05:48 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लेबर 
चौक व त्रिपड़ी टाउन में दिया धरना
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लेबर चौक व त्रिपड़ी टाउन में दिया धरना

जागरण संवाददाता, पटियाला : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस वर्करों ने गुरबख्श कालोनी स्थित लेबर चौक में धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके नारेबाजी की। धरने में ब्लाक प्रधान अनिल मौदगिल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन संत बांगा, पार्षद भुट्टो बाजवा, रविदर टोनी, राजिदर सैणी, बिट्टू छीना, सेवक सिंह, राजेश शर्मा, रेखा राना, कुलविदर सिंह, मनजीत सिंह चित्रकार के अलावा विभिन्न कांग्रेस वर्कर मौजूद रहे। इस दौरान अनिल मौदगिल व संत बांगा ने कहा कि मौजूदा समय में हर चीज महंगी होती जा रही है। जिसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार रसोई गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी करके आम व्यक्ति की जेब पर भार डाला है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति के लिए अपना घर चलाना काफी मुश्किल हो चुका है। डीजल महंगा होने से हर चीज के रेट में बढ़ौतरी हो चुकी है। इस दौरान धरने में शाम लाल मित्तल, कैलाश, विनय कुमार, नवदीप शर्मा, करनवीर सैणी, राहुल बांसल, अमनदीप सैणी, विजय कोटली, जतिदर सिंह, जसविदर अर्शी,प्रकाश, गुरदीप सिंह व गुरविदर सिंह के अलावा विभिन्न कांग्रेसी वर्करों ने केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

उधर, कांग्रेस ने त्रिपड़ी टाउन मेन बाजार में भी धरना प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार त्रिपड़ी टाउन बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चिटू नासरा व एमसी राकेश नासरा के साथ कांग्रेस वर्करों ने धरना लगाया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन संत लाल बांगा ने कहा पेट्रो पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। मंहगाई भी इस समय कम नहीं है। मौके पर कांग्रेस शहरी प्रधान केके मल्होत्रा, एमसी संजीव शर्मा, एडवोकेट मुखी प्रभ दयाल, अशोक चावला, भोला, दीपक धवन, जेके के साथ महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी