कांग्रेस नेता अनिल टनी ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिवस

राजपुरा वार्ड 19 की पार्षद रूबी टनी के पति व कांग्रेस नेता अनिल कुमार टनी ने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:13 PM (IST)
कांग्रेस नेता अनिल टनी ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिवस
कांग्रेस नेता अनिल टनी ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिवस

संवाद सहयोगी (राजपुरा) पटियाला : राजपुरा वार्ड 19 की पार्षद रूबी टनी के पति व कांग्रेस नेता अनिल कुमार टनी ने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान किया। टनी ने कहा कि वह समाज सेवी संस्था ''लिव फार ह्यूमेनिटी'' के अध्यक्ष संदीप पहूजा से जुड़े हैं, जो हर समय जरूरतमंद मरीजों को रक्त और प्लेटलेट्स प्रदान करवाते हैं व युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। इनकी प्रेरणा के चलते ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। इस मौके लिव फार ह्यूमेनिटी संस्था के प्रधान संदीप पहुजा ने स्मृति चिन्ह देकर कांग्रेसी नेता अनिल को सम्मानित करते हुए अपनी व अपनी संस्था की समूची टीम द्बारा उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी