कंबाइन चालक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, गंभीर

नाभा रोड पर एक कंबाइन चालक ने लापरवाही के साथ दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों महिलाएं गंभीर रूप में जख्मी हो गई और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:54 PM (IST)
कंबाइन चालक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, गंभीर
कंबाइन चालक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, गंभीर

संवाद सूत्र, भादसों (पटियाला) : नाभा रोड पर एक कंबाइन चालक ने लापरवाही के साथ दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों महिलाएं गंभीर रूप में जख्मी हो गई और अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सुखदेव सिंह निवासी गांव भल्लमाजरा नाभा रोड बाजार में तेज रफ्तार और लापरवाही से कंबाइन चला रहा था। इसी दौरान आरोपित ड्राइवर ने इंद्रजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी भादसों और मनदीप कौर पत्नी गुरपाल सिंह निवासी दुर्गापुर को टक्कर मार दी। इसके चलते वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें राजिदरा अस्पातल पटियाला रेफर कर दिया और वहां उनका इलाज चल रहा है। थाना भादसों की पुलिस ने कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी