रोज आधा घंटा सैर रखेगी आपका दिल जवान

कोलंबिया एशिया अस्पताल ने व‌र्ल्ड हार्ट-डे के मौके पर दिल के रोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर वाक फॉर हेल्दी हार्ट का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:11 PM (IST)
रोज आधा घंटा सैर रखेगी आपका दिल जवान
रोज आधा घंटा सैर रखेगी आपका दिल जवान

जागरण संवाददाता, पटियाला : कोलंबिया एशिया अस्पताल ने व‌र्ल्ड हार्ट-डे के मौके पर दिल के रोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर 'वाक फॉर हेल्दी हार्ट' का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में सिविल लाइंस थाना के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने शिरकत की और उन्होंने लोगों को अपने दिल की सेहत के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया। इस मौके पर कोलंबिया एशिया अस्पताल के दिल के रोगों के माहिर डा. दीपक कत्याल ने लोगों को अपने दिल का ख्याल और उसे तंदुरुस्त रखने के उपाय बताए। अस्पताल की ओर से स्क्रीनिग कैंप आयोजित किया है जो 16 से 30 सितंबर तक चलेगा।

व‌र्ल्ड हर्ट डे हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। इस बर्ष व‌र्ल्ड हार्ट डे का थीम 'यूज हार्ट टू कनेक्ट' रहा। आज 60 लोगों ने स्क्रीनिग कैंप का फायदा उठाया। डा. दीपक कत्याल का मानना है कि शूगर, धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, रहन-सहन या फिर खान-पान और कसरत की कमी भी दिल के रोगों को बढ़ाने में मदद करती है। अस्पताल के एक अन्य दिल के रोगों के माहिर डा. संदीप ठक्कर का मानना है। अपने दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए खान पान का ध्यान रखें, हाई फाइबर लो-फैट वाली सामग्री खाएं, जंक फूड का कम सेवन करें, रोजाना कम से कम आधा घंटा सैर या कसरत जरूर करें, नियमित तौर पर अपने हार्ट का चेकअप करवाते रहें और दिल के रोगों के लक्षणों के प्रति सचेत रहें। इस मौके पर पटियाला स्ट्रीट राइडर्स ग्रुप, यंग खालसा राइडर्स, हिमालयन राइडर्स, फन आन व्हील्स, पटियाला रोड्ज ग्रुप एवं पटियाला वीमेन राइडर्स के सदस्यों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी