सिविल सर्जन ने हेल्थ डायरेक्टर को बताई कर्मियों व वाहनों की कमी की समस्या

पंजाब सेहत सिस्टम निगम के निदेशक डा. मंजीत सिंह ने जिले में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की चेकिग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:22 PM (IST)
सिविल सर्जन ने हेल्थ डायरेक्टर को बताई कर्मियों व वाहनों की कमी की समस्या
सिविल सर्जन ने हेल्थ डायरेक्टर को बताई कर्मियों व वाहनों की कमी की समस्या

जागरण संवाददाता, पटियाला : पंजाब सेहत सिस्टम निगम के निदेशक डा. मंजीत सिंह ने जिले में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की चेकिग की। सिविल सर्जन डा. सतिदर सिंह ने बताया कि उन्होंने आज जिला स्तर के सेहत अधिकारियों के साथ बैठक की और कोविड से संबंधित चर्चा की और उन्होंने कुछ टीकाकरण सेंटरों पर जाकर लोगों से बातचीत करते हुए उनसे सुविधाएं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा घरों मे आइसोलेशन, आक्सीजन, कंटेनमेंट पैनल, फतेह किट की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का आकलन किया। सतिदर सिंह ने बढ़ती कोविड की संख्या को देखते हुए होम आइसोलेशन में वृद्धि के कारण व मामलों की निगरानी के लिए आवश्यक कर्मचारियों और वाहनों की कमी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाभा और राजपुरा में भी कोविड के मरीज भर्ती हो रहे हैं और कोविड के मरीजों को सिविल अस्पताल समाना में भी दाखिले की तैयारी की जा रही है। डा. मंजीत सिंह ने कहा कि इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए जिस स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है उसमें अन्य विभागों के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को भी शामिल करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी