चोरी के तीन मामलों में केस दर्ज, एक गिरफ्तार

जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी के तीन मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर एक केस हल कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:36 PM (IST)
चोरी के तीन मामलों में केस दर्ज, एक गिरफ्तार
चोरी के तीन मामलों में केस दर्ज, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला : जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी के तीन मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर एक केस हल कर लिया है। इस मामले में आरोपित को काबू भी कर लिया है। पातड़ां थाना इलाके में खेतों से मोटर की तारें चोरी करने के मामले में पुलिस ने अमरजीत सिंह निवासी गांव खानेवाल को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मनिदर सिंह निवासी खाने वालों के अनुसार 18 अगस्त को सुबह जब वह खेतों में चक्कर लगाने गया तो देखा कि उसकी तारों को आरोपित आग लगा रहा था। तारों को आग लगाने के बाद इससे निकलने वाले तांबे को वह बेच देता था। आरोपित को काबू करने के बाद पूछताछ में पता लगा कि उसने मान सिंह, राजन सिंह और सतगुर सिंह नामक किसानों के खेतों से भी मोटर की तारें चोरी की हैं। अनाज मंडी थाना इलाके में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बाइक मालिक योगेश कुमार निवासी त्रिपड़ी के अनुसार 11 सितंबर को दोपहर दो बजे उसने अपनी बाइक रंजीत होटल के नजदीक पार्क की थी। जहां से अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं कोतवाली थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने सुशील कुमार निवासी कैथल हरियाणा की कार को 12 सितंबर दोपहर के समय भाषा विभाग के नजदीक से चोरी कर लिया।

chat bot
आपका साथी