दहेज मांगने पर पति व ससुर पर केस दर्ज

महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में महिला के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM (IST)
दहेज मांगने पर पति व ससुर पर केस दर्ज
दहेज मांगने पर पति व ससुर पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में महिला के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला 36 वर्षीय हरलीन कौर निवासी इंद्रपुरी कालोनी सरहिद रोड के बयानों पर उसके पति गुरप्रीत सिंह और ससुर प्रताप सिंह निवासी नीटा स्ट्रीट मैहना चौक बठिडा पर दर्ज हुआ है। दर्ज मामले के अनुसार हरलीन की शादी अगस्त 2013 को गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा। इस वजह से उसने पुलिस को शिकायत दे दी। पड़ताल के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी