कृषि कानून रद करना सही फैसना : गुराबा

पटियाला कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ पारित किए प्रस्ताव की खुशी में त्रिपड़ी टाउन में ब्लाक प्रधान नंद लाल गुराबा ने मिठाई बांटी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:49 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:49 AM (IST)
कृषि कानून रद करना सही फैसना : गुराबा
कृषि कानून रद करना सही फैसना : गुराबा

जागरण संवाददाता, पटियाला : कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ पारित किए प्रस्ताव की खुशी में त्रिपड़ी टाउन में ब्लाक प्रधान नंद लाल गुराबा ने मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि केंद्र के कानून में उलझकर न केवल किसान बल्कि पंजाब की खेती भी खत्म हो जाएगी। इसकी खिलाफत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने कानून को रद करने के लिए सभी पार्टियों के समक्ष प्रस्ताव रखा जो प्रशंसनीय है। अब जल्द ही पंजाब के किसानों के हक में वो कानून बन जाएगा जिसके साथ किसान अपनी फसल को एमएसपी पर बेचेंगे। इस अवसर पर सन्नी गुराबा, बीडी चावला, कुमार गौरव, राजेश, डा. सदाना, सुशील कुमार, राज कुमार व सन्नी राजन के साथ कई कांग्रेसी वर्कर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी