धर्मसोत का पत्ता साफ, पटियाला में अब ब्रह्म मोहिंदरा ही एकमात्र मंत्री

नाभा के विधायक साधू सिंह धर्मसोत का पत्ता साफ होने के बाद अब जिले में ब्रह्म मोहिंदरा ही एकमात्र कैबिनेट मंत्री बचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:55 PM (IST)
धर्मसोत का पत्ता साफ,  पटियाला में अब ब्रह्म मोहिंदरा ही एकमात्र मंत्री
धर्मसोत का पत्ता साफ, पटियाला में अब ब्रह्म मोहिंदरा ही एकमात्र मंत्री

जागरण संवाददाता, पटियाला : नाभा के विधायक साधू सिंह धर्मसोत का पत्ता साफ होने के बाद अब जिले में ब्रह्म मोहिंदरा ही एकमात्र कैबिनेट मंत्री बचे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, साधू सिंह धर्मसोत व ब्रह्म मोहिंदरा कैबिनेट मंत्री थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने एक बार फिर ब्रह्म मोहिंदरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दे किया है। इससे पटियाला जिले के विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी। इससे पहले शाही शहर के लोगों में चर्चा होने लगी थी कि अब जिले में किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया तो शाही शहर के विकास कार्य थम जाएंगे।

हालांकि अब तक ब्रह्म मोहिंदरा को मिलने वाला मंत्रालय अभी साफ नहीं है। उनके दोबारा मंत्री बनते ही हलके में रहने वाले उनके समर्थक उन्हें मिलने चंडीगढ़ पहुंच गए थे। उनमें पार्षद राकेश नासरा, त्रिपड़ी बाजार एसोसिएशन के प्रधान चिटू नासरा, भोला के साथ आहुजा व अन्य लोग मौजूद रहे। देर रात को उनके अलावा बाकी के समर्थकों ने पटियाला में आकर मिठाई बांटकर खुशी जताई।

अब तक पटियाला लोकसभा हलके के अधीन तीन कैबिनेट मंत्री थे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के अलावा स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा व नाभा के विधायक एवं वन विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत थे। कैप्टन अमरिदर सिंह के जाने के साथ ही उनके करीबी नाभा के विधायक साधू सिंह धर्मसोत स्कालरशिप घोटाले के आरोप में फंसने के बाद अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठे हैं। हालांकि उनके साथ-साथ एक बार ब्रह्म मोहिदरा की कुर्सी पर भी खतरा मंडराने लगा, लेकिन वरिष्ठ होने के कारण सरकार ने उन्हें एक बार फिर मौका देकर पटियाला को सम्मान दिया है।

chat bot
आपका साथी