विस्फोट मामला : नेताओं ने मौके पर पहुंच परिवार से जताई हमदर्दी

राजपुरा इलाके के गांव जंडोली में पडते संत नगर में अवैध तौर पर पटाखे बना रहे घर में धमाका होने से दो बचों की मौत हो जाने पर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्रीब्लाक समिति के चेयरमैन सर्वजीत मानकपुर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद परिवार से दुख सांझा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:53 PM (IST)
विस्फोट मामला : नेताओं ने मौके पर पहुंच परिवार से जताई हमदर्दी
विस्फोट मामला : नेताओं ने मौके पर पहुंच परिवार से जताई हमदर्दी

संस, राजपुरा (पटियाला) : राजपुरा इलाके के गांव जंडोली में पडते संत नगर में अवैध तौर पर पटाखे बना रहे घर में धमाका होने से दो बच्चों की मौत हो जाने पर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्री,ब्लाक समिति के चेयरमैन सर्वजीत मानकपुर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद परिवार से दुख सांझा किया। इस मौके पर उन्होंने पीडित परिवार को हर प्रकार की मदद करने का भरोसा भी दिलाया। विस्फोट की जो घटना हुई उसमें दो छोटे मासूम बच्चों की मौत हो गई है, वह दुखद है। इस मौके पर साथियों के साथ पहुंची आम आदमी पार्टी इलाका प्रभारी नीना मित्तल ने भी परिवार के साथ दुख सांझा करते हुये घटना पर दुख व्यक्त किया। विधायक कंबोज बोले, हो सकता है पेट भरने के लिए कोई अवैध पटाखे बनाता हो..

विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि शहर के बीच में तो अवैध तौर पर आतिशबाजी बनाने पर हमने पाबंदी लगा दी है पर यह राजपुरा का बाहरी इलाका है। हो सकता है कुछ लोग परिवार का पेट भरने के लिए यह कार्य कर रहे हैं। यहां पर आतिशबाजी बनाई जा रही थी या स्टोर की गई थी, के जवाब में उन्होने कहा कि यह जांच का विषय है। यह तो पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही बता सकते हैं।

chat bot
आपका साथी