भाजपा वर्करों ने फूंका मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला

भाजपा नेता अजय गोयल की अगुआई में भाजपा वर्करों ने लीला भवन चौक पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:32 PM (IST)
भाजपा वर्करों ने फूंका मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला
भाजपा वर्करों ने फूंका मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला

जागरण संवाददाता, पटियाला : भाजपा नेता अजय गोयल की अगुआई में भाजपा वर्करों ने लीला भवन चौक पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गोयल ने बताया कि पिछले दिनों पठानकोट में एक समागम के दौरान भोआ के विधायक जोगिदरपाल ने साथियों समेत पंजाब के एक नौजवान को उनसे सवाल पूछने पर उसकी पिटाई की जोकि निदनीय घटना है। मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा उस विधायक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई, जबकि मुख्यमंत्री चन्नी पंजाब में जनता को पूर्ण सुरक्षा का वादा करके गुमराह कर रहे हैं। गोयल ने मांग की है यदि विधायक के खिलाफ कांग्रेस अथवा सरकार ने कार्रवाई नहीं की और उस नौजवान को इंसाफ ना मिला तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान भाजपा एनजीओ सेल के प्रधान वरिदर पराशर भाजपा वार्ड नंबर एक इंचार्ज आरके रावत, माडल टाउन मंडल भाजपा से रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, राजू और अन्य वर्कर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी