मंडलों में मास्क बांटेंगी भाजपा, शुरुआत सेंट्रल मंडल से होगी

देश हित में भाजपा कार्यकर्ता शहर में मास्क बाटेंगे। हफ्ता भर सेंट्रल मंडल में मास्क बांटने का कार्य भाजपा के वर्कर करेंगे और लोगों को भी जागरूक करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:13 PM (IST)
मंडलों में मास्क बांटेंगी भाजपा, शुरुआत सेंट्रल मंडल से होगी
मंडलों में मास्क बांटेंगी भाजपा, शुरुआत सेंट्रल मंडल से होगी

जागरण संवाददाता, पटियाला : देश हित में भाजपा कार्यकर्ता शहर में मास्क बाटेंगे। हफ्ता भर सेंट्रल मंडल में मास्क बांटने का कार्य भाजपा के वर्कर करेंगे और लोगों को भी जागरूक करेंगे। फिर एक के बाद एक मंडल कवर करके पूरा शहर के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस बाबत भाजपा ने एक बैठक की। बैठक में जिला महासचिव वरुण गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी पिछले साल पूरे चर्म पर थी, तब हमारे देश के पास इससे निपटने के संसाधन कम थे। लाकडाउन लगाने का सबसे बड़ा कारण यही था कि अचानक आई महामारी के बारे में लोग अवगत नहीं थे उससे लड़ने के लिए पूरे देश ने संसाधन खड़े किए और जो भी सामग्री इससे बचने के लिए जरूरी थी जैसे मास्क, हैंड सैनिटाइजर, वैक्सीनेशन की प्रोडक्शन देश की जनता के अनुसार की गई। इस अवसर पर मंडल प्रधान रमेश कुमार, नीरज सिंह कौड़ा, वरिदर खन्ना उपप्रधान, शंटी गिल एवम और भी कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी