नशा कारोबारियों पर प्रदेश सरकार का हाथ : कंग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महासचिव और मालवा जोन के इंचार्ज मलविदर सिंह कंग ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में देश का विकास किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM (IST)
नशा कारोबारियों पर प्रदेश सरकार का हाथ : कंग
नशा कारोबारियों पर प्रदेश सरकार का हाथ : कंग

जागरण संवाददाता, पटियाला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महासचिव और मालवा जोन के इंचार्ज मलविदर सिंह कंग ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में देश का विकास किया है। वहीं, प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सरकार की देखरेख में नशे की वृद्धि हुई है। सरकार के ही विधायक खुद नशीली सामग्री का कारोबार करने वाले लोगों के सिर पर हाथ रखे हुए हैं। राजपुरा में हुक्का कारोबार व घनौर में पकड़ी गई नकली शराब इसका सबूत है।

पटियाला पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए विकास व राष्ट्रहित कार्यो की सूची बहुत लंबी है। उन्होंने जन-कल्याण कार्यो एवं आधारभूत ढांचे के विकास के माध्यम से 'आत्मनिर्भर भारत' का ़खाका तैयार किया है। पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट और आर्थिक सुधार पर फोकस किया, वही दूसरे कार्यकाल के पहले साल में देश की एकता, अखंडता, सामाजिक व आर्थिक न्याय की दिशा में कदम बढ़ा। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को खत्म किया। करतारपुर कॉरीडोर को खुलवाया, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाई। नागरिकता सशोधन कानून को अमलीजामा पहनाया, ताकि अन्य देशों में रह रहे हिदू, सिख, बौद्ध, पारसी और यहूदियों को भारतीय नागरिकता मिल सके। स्वर्ण समुदाय को आर्थिक आधार पर 10 फीसद आरक्षण देने के अलावा कई योजनाएं चलाई।

पंजाब में विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने कहा अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एजेंडे के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान तय करेगी। पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं की संख्या पर उन्होंने कहा पार्टी ने कभी भी 35 हजार का दावा नहीं किया। अब नए पंजाब प्रधान की देखरेख में फिर से कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इस मौके पर उनके साथ जिला शहरी प्रधान हरिदर कोहली के साथ प्रेस सचिव मेजर आरएस गिल, भूपेश अग्रवाल, महामंत्री राजेश केहर, सुखविदर नौलखा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी