सस्ती वैक्सीन लेकर प्राइवेट अस्पतालों को महंगी बेचने पर भाजपा भड़की

केंद्र सरकार से सस्ती वैक्सीन लेकर पंजाब सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पतालों को महंगे दाम पर बेचने के फैसले पर शनिवार को भाजपा भड़क गई और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 09:38 PM (IST)
सस्ती वैक्सीन लेकर प्राइवेट अस्पतालों को महंगी बेचने पर भाजपा भड़की
सस्ती वैक्सीन लेकर प्राइवेट अस्पतालों को महंगी बेचने पर भाजपा भड़की

जागरण संवाददाता, पटियाला : केंद्र सरकार से सस्ती वैक्सीन लेकर पंजाब सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पतालों को महंगे दाम पर बेचने के फैसले पर शनिवार को भाजपा भड़क गई और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में युवा मोर्चा ने शहर में अलग-अलग 10 जगहों पर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा जिला शहरी प्रधान हरिदर कोहली और भाजपा युवा मोर्चा के शहरी प्रधान पंकज कोहली के संयुक्त नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कोहली ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि जनता की चुनी हुई सरकार महामारी में लोगों की जान बचाने के बजाय दवाइयों की व्यापारी बनकर पैसा कमा रही है। लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों से पैसा कमाने की पालिसी के तहत यह वैक्सीन करीबन तीन गुना महंगी बेचनी शुरू की है। अब प्राइवेट अस्पताल इसके दोगुने दाम लेकर लोगों को लूटेंगे, जिसकी जिम्मेदार पूरी तरह से पंजाब सरकार है। भाजपा युवा मोर्चा ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना यह फैसला वापस ना लिया तो पूरे पंजाब में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर त्रिपड़ी मंडल प्रधान प्रदीप शर्मा, थापर मंडल प्रधान डा संदीप कुमार, स्टेडियम मंडल महासचिव मदनलाल, माडल टाउन मंडल प्रधान सुरिद्र सिंह, सेंट्रल मंडल प्रधान सुषमा, यूनिवर्सिटी मंडल प्रधान दलीप सिंह, सिद्धूवाल मंडल प्रधान वरिदर गुप्ता, पंजाब युवा मोर्चा के उप प्रधान पैरी गोयल, युवा मोर्चा के पंजाब दफ्तर सेक्रेटरी नीरज शर्मा, युवा मोर्चा जिला महासचिव गुरविदर सिंह, उपप्रधान वरुण राव, सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, जगतार सिंह, संजीव कुमार, सोनू सूरी, अंकित सूरी, राहुल कुमार, भूपेश गुप्ता, हरप्रीत सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन जगहों पर किया प्रदर्शन

भाजपा युवाओं ने बस स्टैंड चौक, किला चौक, अनारदाना चौक, त्रिपड़ी, ट्रक यूनियन, कड़ाह वाला चौक, थापर कालेज चौक, बडूंगर चौक, सियूणा चौक समेत अलग-अलग बाजारों में यह रोष प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी