भाजपाई बोले-बूथ अलाटमेट गलत, रद की जाए

भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की ओर से अपने लोगों को शहर की मेन सड़कों पर अलाट किए वेरका बूथ रद करने के लिए नगर निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर को मांगपत्र देकर कहा कि उन्हें रद किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:23 PM (IST)
भाजपाई बोले-बूथ अलाटमेट गलत, रद की जाए
भाजपाई बोले-बूथ अलाटमेट गलत, रद की जाए

जागरण संवाददाता, पटियाला : भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की ओर से अपने लोगों को शहर की मेन सड़कों पर अलाट किए वेरका बूथ रद करने के लिए नगर निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर को मांगपत्र देकर कहा कि उन्हें रद किया जाए। पंजाब भाजपा प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल और पंजाब भाजपा सदस्य एसके देव ने कमिश्नर से इन बूथों को तुरंत रद करने की मांग कर दी। इस मौके पर भाजपा आफिस सचिव अजय गोयल और उपाध्यक्ष वरुण जिंदल ने कमिश्नर को बताया के जो जगह इन लोगों को अलाट की गई है। इसकी कीमत करोड़ों की है और किराया मात्र तीन हजार रुपये है। उन्होंने मांग की है कि इस किराये को लेकर पब्लिक में बोली लगाई जाए तो निगम को हर बूथ से प्रति महीने 25 से 35 ह•ार किराया मिलेगा, जिससे निगम को हर माह लाखों की कमाई होगी। इसलिए इन बूथों को तुरंत रद किया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो भाजपा निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। कमिश्नर पूनमदीप ने भरोसा दिया है कि हाउस मीटिग में यह मुद्दा रखा जाएगा। इस मौके पर स्टेडियम मंडल प्रधान रमेश कुमार, सिद्धूवाल मंडल प्रधान वरिदर गुप्ता, आशु सेठ और अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।

chat bot
आपका साथी