भाजपा को भगवंत मान की न पहले जरूरत थी न आज : नलिनी चोपड़ा

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नलिनी चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान के भाजपा पर उसे लालच देकर पार्टी में शामिल करने के बयान की निदा की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:50 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:50 PM (IST)
भाजपा को भगवंत मान की न पहले  जरूरत थी न आज : नलिनी चोपड़ा
भाजपा को भगवंत मान की न पहले जरूरत थी न आज : नलिनी चोपड़ा

संसू, राजपुरा : भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नलिनी चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान के भाजपा पर उसे लालच देकर पार्टी में शामिल करने के बयान की निदा की है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की पार्टी में कोई पूछ पड़ताल नहीं होने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है जिससे वह इस तरह की हास्यास्पद बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा को भगवंत मान की न तो पहले और न अब जरूरत है।

नलिनी ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल आगामी चुनाव को लेकर पंजाब के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान आप द्वारा प्रचार के लिए लगाए जा रहे होर्डिंग पर केवल केजरीवाल की ही फोटो लगाई जा रही है, जिसे देखते हुए भगवंत मान खुद की पहचान बनाए रखने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप की यह फितरत है कि वह झूठ की राजनीति करती है। चाहे वह केजरीवाल हो या फिर भगवंत मान दूसरी पार्टियों के नेताओं पर गलत आरोप लगाते हैं और जब उन पर मानहानि का केस डाला जाता है तो वह माफी मांगते हैं। चोपड़ा ने यह भी कहा कि भगवंत मान भाजपा के उस नेता का नाम लोगों के सामने क्यों नहीं लाते जिसने उसे भाजपा में शामिल होने के लिए धन और मंत्री पद का लालच दिया है। भगवंत मान खुद कांग्रेस व दूसरी पार्टियों के नेताओं से बैठकें कर रहे

नलिनी ने यह भी आरोप लगाया कि भगवंत मान खुद कांग्रेस पार्टी और दूसरी पार्टियों के नेताओं से बैठकें कर रहे हैं। केजरीवाल दर्जनों बार पंजाब में रैलियां कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे को लोगों के सामने पेश नहीं किया। जिससे मान बौखलाहट में आकर उलटी सीधी बयानबाजी कर खुद को राजनीतिक तौर पर जिदा रखने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा भगवंत मान की छवि को अच्छी तरह से पहचानती है, जिसे देखते उसे पार्टी में शामिल करने की भाजपा कभी सोच भी नहीं सकती। इस मौके पर युवा मोर्चा पंजाब उप प्रधान शीलू गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन खेतला, जिला महासचिव ओबीसी मोर्चा सीता राम सांखला, मंडल प्रधान विनोद सिगला, मंडल महासचिव पंकज शर्मा, मुनीश सिगला, गिरधारी लाल सिगला, सोहन लाल वर्मा और अन्य सदस्य हाजिर रहे।

chat bot
आपका साथी