निस्वार्थ सेवा से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी : कोहली

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला भाजपा ने 41वां स्थापना दिवस मनाया। ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 09:12 PM (IST)
निस्वार्थ सेवा से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी : कोहली
निस्वार्थ सेवा से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी : कोहली

जागरण संवाददाता, पटियाला : भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला भाजपा ने 41वां स्थापना दिवस मनाया। जिला शहरी अध्यक्ष हरिदर कोहली के नेतृत्व में जिला से लेकर बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस अलग अलग ब्लाक मनाया गया विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण किया। इस दौरान कहा गया कि पार्टी के संस्थापकों के निस्वार्थ भाव के बाद ही पार्टी विश्व स्तर पर अपना नाम बना सकी है। सेंट्रल मंडल की अध्यक्ष सुषमा रानी की अगुवाई में बुंदेला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम आयोजित हुआ पंजाब भाजपा की सचिव सुखविदर कौर नौलखा, प्रदेश प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य एसके देव, गुरजीत सिंह कोहली, अजय थापर, गुरतेज सिंह ढिल्लों, अमरप्रीत बिटली, अमरचंद डाबी, सीमा शर्मा महामंत्री महिला मोर्चा पंजाब सहित बड़ी संख्या में जिला व मंडल एवं मोर्चा स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, प्रदेश प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल ने अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहराया और कहा कि हर भाजपा वर्कर निडरता के साथ काम करेगा। इस वक्त उनके साथ अमरचंद डाबी एवं जिला उपाधयक्ष रमन शर्मा मौजूद रहे। इसी तरह ही प्रदेश सचिव सुखविदर कौर नौलखा ने महिला सदस्यों के साथ मीटिग करके भाजपा का स्थापना दिवस मनाया और उनको पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी