स्टेडियम मंडल ने घर घर भाजपा का झंडा लगाने का शुरु किया अभियान

स्टेडियम मंडल ने भाजपा पार्टी के प्रसार के लिए घर-घर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 06:40 PM (IST)
स्टेडियम मंडल ने घर घर भाजपा का 
झंडा लगाने का शुरु किया अभियान
स्टेडियम मंडल ने घर घर भाजपा का झंडा लगाने का शुरु किया अभियान

जागरण संवाददाता, पटियाला : स्टेडियम मंडल ने भाजपा पार्टी के प्रसार के लिए घर-घर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है। जिसका आगाज स्टेडियम मंडल के प्रभारी वरुण जिदल के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसके अधीन महामंत्री रमेश के घर से भाजपा के सीनियर नेताओं ने झंडा लगाया। सुखविदर कौर नौलक्खा, भूपेश अग्रवाल और सीमा शर्मा ने कहा कि स्टेडियम मंडल की तरफ से झंडा लगाने की मुहिम प्रशंनीय है। पार्टी का इससे प्रसार होगा और वर्करों को इससे उत्साह मिलेगा। इस मौके पर स्टेडियम मंडल के प्रभारी वरुण जिंदल ने कहा कि वर्करों में पार्टी के प्रति जोश और उत्साह बनाने के लिए घर-घर झंडा लगाने की मुहिम को और आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री रमेश कुमार, रामरत्न ढालिया राजकुमार गिल, शंकर चौहान, मंगा टांग, मदन लाल, बलबीर चंद्र, राहुल खत्री और स्टेडियम मंडल के वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी