प्रकाश उत्सव पर करतारपुर कारिडोर खोलने की खुशी में भाजपा वर्करों ने बांटे लड्डू

श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा समूह भाजपा हाईकमान के नेताओं का धन्यवाद करते हैैं जिन्होंने आज हिदू सिख भाईचारे को और मजबूत करते हुए करतारपुर का रास्ता खोलने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 07:14 PM (IST)
प्रकाश उत्सव पर करतारपुर कारिडोर खोलने की खुशी में भाजपा वर्करों ने बांटे लड्डू
प्रकाश उत्सव पर करतारपुर कारिडोर खोलने की खुशी में भाजपा वर्करों ने बांटे लड्डू

संस, राजपुरा (पटियाला) : श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा समूह भाजपा हाईकमान के नेताओं का धन्यवाद करते हैैं, जिन्होंने आज हिदू सिख भाईचारे को और मजबूत करते हुए करतारपुर का रास्ता खोलने का फैसला लिया है। इस मौके पर टाउन के शहीद सत्य प्रकाश प्रभाकर चौक पर लड्डू बांटते हुए जिला भाजपा के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुआई में अन्य भाजपा नेता बीते दिनों से पंजाब में करतारपुर रास्ता खुलवाने के लिए भाजपा हाईकमान के साथ संपर्क में थे। इसमें भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं के अलावा राष्ट्रपति से भी मिलकर करतारपुर का रास्ता खुलवाने के लिए मांग पत्र दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने तत्काल फैसला लेते हुए प्रकाश उत्सव से पहले ही करतारपुर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, जो सफल हो गया। जिसके चलते अब सिख श्रद्धालुओं में काफी खुशी पाई जा रही है, वहीं श्रद्धालू अब 552वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही गुरूद्वारा साहब के दर्शनों के जाने वालें श्रद्धालुओं के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गई है।

इस मौके पर विकास शर्मा जिला प्रधान के अलावा पूर्व प्रधान नगर कौंसिल रजिदर तलवाड़, जरनैल सिंह हैपी, गोल्डी शर्मा, प्रदीप नंदा, शांती सपरा, बलविदर चहल, नरेश धीमान, मनमोहन भोला, राम सिंह मिजरपुर, रछपाल सिंह, अशोक कुमार, रजिदर सरवारा, सुखविदर सिंह, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, आशा सहजड़ा, दीपक फिरमानी, नमिता राणा, दर्शन सिंह, डा काकू चौधरी, पुनीश अहुजा, विशू शमर, जसवीर काला, शाम लाल शमर, विशू घनौर दर्पण पुरी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी