कौंसिल चुनाव को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई

भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:39 PM (IST)
कौंसिल चुनाव को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई
कौंसिल चुनाव को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई

संस , राजपुरा (पटियाला) : भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष विकास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजपुरा में होने वाले आगामी नगर कौंसिल चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम चुनावों के लिए नियुक्त किए गए जिला प्रभारी गुरिदर सिंह ढिल्लों ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले नगर निगम चुनाव में सभी 31 वार्डों में अपने योग्य उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

इन चुनाव गतिविधियों में तेजी लाने के लिए 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया जिसमें विकास शर्मा, डा. नंद लाल शर्मा, हरजीत सिंह ग्रेवाल, प्रवीन छाबड़ा, रामेश्वर शर्मा बलबेडा, तरुण खुराना, गोल्डी शर्मा, बलबीर सिंह मंगी, मंडल प्रधान संजय बग्गा, भाजपा यूथ जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, बलविदर चहल, राजिदर तलवाड़, संजीव मितल, शाम सुंदर वाधवा, नमिता राणा, शांति सपरा, जरनैल सिंह हैप्पी, विजय मैनरो, अजय चौधरी, प्रदीप नंदा को शामिल किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक तौर पर नगर काउंसिल चुनावों में एकजुट जाने का आह्वान किया गया।

आप ने लोहड़ी की शाम किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को समर्पित की

जेएनएन. पटियाला : आम आदमी पार्टी के जिला देहाती प्रधान मेघ चंद शेरमाजरा व जसबीर गांधी ने लोहड़ी की शाम इस बार किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को समर्पित की। शेरमाजरा ने कहा कि आप के वालंटियरों ने पंजाब के हर गांव, शहर, मोहल्ले, गली में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। मौके पर जसदीप सिंह निक्कू, अंग्रेज सिंह रामगढ़, नवतेज सिंह प्रिस, हरमीत सिंह पठानमाजरा, कुंदन गोगिया, तेजिदर मेहता, प्रीति मल्होत्रा, मेजर आरपीएस मल्होत्रा, जेपी सिंह, संजीव गुप्ता, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, रणजोध हंडाना, इंद्रजीत संधू, बलदेव सिंह, डा. प्रेमपाल ढिल्लों, देव मान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी