धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 05:41 PM (IST)
धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब

भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान अशोक धीमान की अगुआई में भाजपा का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समागम में जिला प्रधान प्रदीप गर्ग ने विशेष तौर से शिरकत की। प्रधान गर्ग ने बताया कि पार्टी की स्थापना 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश का विकास निरंतर जारी है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने अकाली भाजपा की ओर से किए विकास कार्यों को बंद कर राज्य के विकास को ठप कर के रख दिया है। इस समय पार्टी की 11 करोड़ सदस्यता है। जो एक रिकार्ड है। इस मौके पर मीत प्रधान नरेश सरीन, शशि भूषण गुप्ता, जगदीप ¨सह, सतीश उप्पल, विनय गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रधान संगीता शर्मा, रेणू बिथ्तर, परमजीत कौर, भगवंत ¨सह, विनोद कुमार, सुमित कुमार, दीपक ¨जदल, परमवीर ¨सह, ज्योति सूद मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी