ब्राह्मण समाज फ्रंट ने मृतक के परिवार से दुख प्रकट किया

दौणकलां वासी संजीव शर्मा की दिल्ली में किसान आंदोलन दौरान बीमार होने पर मौत के बाद ब्राह्मण समाज कल्याण फ्रंट के सदस्यों ने परिवार के साथ शोक प्रकट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 07:00 PM (IST)
ब्राह्मण समाज फ्रंट ने मृतक के  परिवार से दुख प्रकट किया
ब्राह्मण समाज फ्रंट ने मृतक के परिवार से दुख प्रकट किया

जागरण संवाददाता, पटियाला : दौणकलां वासी संजीव शर्मा की दिल्ली में किसान आंदोलन दौरान बीमार होने पर मौत के बाद ब्राह्मण समाज कल्याण फ्रंट के सदस्यों ने परिवार के साथ शोक प्रकट किया है। अब उसके घर में एक अविवाहित बहन और उसकी मा है, जबकि पांच साल पहले पिता की मृत्यु हो गई थी। ब्राह्मण समाज कल्याण फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वरुण अत्री के घर पर जाकर शोक जताया। मौके पर मौजूद गांव के किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि वरुण किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा था। ब्राह्मण समाज पंजाब सरकार से मांग करता है कि इस परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व वित्तीय मदद की जाए। इस अवसर पर हरिदर पाल कौरजीवाला प्रदेश अध्यक्ष, सुदेव शर्मा ग्राम भूनरहेड़ी, सतीश बहल महासचिव पटियाला, सतपाल उपाध्यक्ष पंजाब, दर्शन सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी