हिदू चेहरे को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला ऐतिहासिक : बंसल

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा साल 2022 की अकाली बसपा सरकार बनने पर डिप्टी सीएम पंजाब के रूप में हिदू चेहरे की घोषणा करके हिदू सिख समुदाय को मजबूत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM (IST)
हिदू चेहरे को डिप्टी सीएम बनाने  का फैसला ऐतिहासिक : बंसल
हिदू चेहरे को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला ऐतिहासिक : बंसल

संवाद सूत्र, नाभा : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा साल 2022 की अकाली बसपा सरकार बनने पर डिप्टी सीएम पंजाब के रूप में हिदू चेहरे की घोषणा करके हिदू सिख समुदाय को मजबूत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। उक्त विचार शिअद के उपाध्यक्ष अशोक बांसल शुक्रवार को नाभा में पत्रकारों से बात करते हुए कहे।

बांसल ने कहा कि शिअद ने हिदू-सिख एकता को मजबूत करने और हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बांसल ने कहा कि पंजाब के तमाम कर्मचारियों को छठे पे-कमीशन न देने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। उधर, कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर और नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट बचाने को अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने आप की नेता अनमोल गगन मान द्वारा भारतीय संविधान के खिलाफ की गई गलत टिप्पणी की निदा करता है। कहा कि यदि सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वह लोग आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर गुलशन कुमार, अश्विनी कुमार, संजय, सुनील बांसल, अमन बांसल ,जिप्सी, अश्विनी चोपड़ा, सुशील कुमार, जीवन शाही, बंटी सिगला, सुभाष चंद सिगला, जसविदर शर्मा, गुलशन कुमार, मंयक बांसल, राकेश गोयल, रवि कुमार गर्ग, गोगी अचल, विजय, सुखदीप, कर्मजीत, प्रेम, जगसीर समेत कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी