शिअद की नीतियों को घर-घर ले जाएंगे : बंसल

अशोक बंसल को शिअद का राज्य उपाध्यक्ष व जस्सा सिंह खोख को यूथ पंजाब का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:47 PM (IST)
शिअद की नीतियों को घर-घर ले जाएंगे : बंसल
शिअद की नीतियों को घर-घर ले जाएंगे : बंसल

जेएनएन, नाभा (पटियाला) : ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब डेरा बाबा अजपाल में शिअद के पूर्व हलका इंचार्ज मक्खन सिंह लालका के नेतृत्व में अशोक बंसल को शिअद का राज्य उपाध्यक्ष व जस्सा सिंह खोख को यूथ पंजाब का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह करवाया गया। मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमबंस सिंह बंटी और पूरे हाईकमान का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मक्खन सिंह लालका ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हमेशा मेहनती और ईमानदार वर्करों को उचित सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं वर्करों की बदौलत शिरोमणि अकाली दल आने वाले साल 2022 के चुनाव में सत्ता में आएगा। इस अवसर पर उनके साथ जत्थेदार बलतेज सिंह खोख, वरिष्ठ अकाली नेता नरिदरजीत सिंह प्रबंधक, जसवीर सिंह छिदा, कुलदीप सिंह अलहौरां, दर्शन सिंह खोख, सतविदर सिंह खैरा, दिलशाद चौधरी, मकबूल चौधरी, सुपिदर सिंह गलवट्टी, परगट सिंह हरीगढ़, वरिदर सिंह बबलू चौहान, हरजिदर सिंह, दीपक नागपाल, लकी सिंह, हनी कोहली, दर्शन सिंह खोख, नरिदर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी