पराली प्रबंधन के लिए गांव खेड़ा गज्जू में लगाया जागरूकता कैंप

खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने किसानों को पराली प्रबंधन संबंधी जानकारी देने के लिए गांव खेड़ा गज्जू में जागरूकता कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:29 PM (IST)
पराली प्रबंधन के लिए गांव खेड़ा गज्जू में लगाया जागरूकता कैंप
पराली प्रबंधन के लिए गांव खेड़ा गज्जू में लगाया जागरूकता कैंप

संस, राजपुरा (पटियाला) : खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने किसानों को पराली प्रबंधन संबंधी जानकारी देने के लिए गांव खेड़ा गज्जू में जागरूकता कैंप लगाया। इसमें खेतीबाड़ी विकास अधिकारी डा. अमनप्रीत सिंह ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करते हुए बताया कि पराली का धुआं वातावरण को खराब करता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां पैदा होने से सेहत का काफी नुकसान होता है। खेतीबाड़ी अधिकारी ने बताया कि पराली में बहुत सारे कीमती तत्व होते हैं, जिनको खेतों में संभालने की जरूरत है। बहुत किसान पिछले काफी वर्षों से पराली को खेतों में ही संभाल रहे हैं जिससे खेत में खाद का खर्च कम होता है वहीं अच्छे कीड़ों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। कैंप में एटीएम जसविदर सिंह व खेतीबाड़ी अधिकारी उप निरीक्षक अवतार सिंह ने किसानों को अपील की कि सरकार की ओर से सब्सिडी पर दी गई बढि़या मशीनों का इस्तेमाल कर पराली को अच्छी तरह से संभाल करें।

chat bot
आपका साथी