अवतार चंद ब्लाक कांग्रेस देहाती महासचिव नियुक्त

अवतार चंद निवासी चौधरीमाजरा पुली नाभा को ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहाती का महासचिव नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:36 PM (IST)
अवतार चंद ब्लाक कांग्रेस देहाती महासचिव नियुक्त
अवतार चंद ब्लाक कांग्रेस देहाती महासचिव नियुक्त

जेएनएन, नाभा (पटियाला) : ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान बलविदर सिंह बिट्टू ने अवतार चंद निवासी चौधरीमाजरा पुली नाभा को ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहाती का महासचिव नियुक्त किया है। अवतार चंद को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंत्री धर्मसोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही अपने मेहनती वर्करों को आगे बढ़ने के अवसर देकर उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि अवतार चंद भी पिछले लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं जिन्हें ब्लाक महासचिव पद के लिए चुना गया है। इस मौके पर अवतार चंद ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। आने वाले विस चुनावों में वह लोग कड़ी मेहनत करेंगे। इस मौके अन्य के अलावा सतपाल सिंह, हरजिदर सिंह, देबू, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी