आशा वर्कर आज से कलमछोड़ हड़ताल पर, प्रशासन को दिया नोटिस

आशा वर्कर व फैसिलीटेटरों की मांगों की प्राप्ति के लिए आशा वर्करों ने संघर्ष का नोटिस सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढ़ी को दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 06:04 PM (IST)
आशा वर्कर आज से कलमछोड़ हड़ताल पर, प्रशासन को दिया नोटिस
आशा वर्कर आज से कलमछोड़ हड़ताल पर, प्रशासन को दिया नोटिस

जागरण संवाददाता, पटियाला : आशा वर्कर व फैसिलीटेटरों की मांगों की प्राप्ति के लिए आशा वर्करों ने संघर्ष का नोटिस सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढ़ी को दिया। इस दौरान कोली ब्लाक प्रधान कर्मजीत कौर, जसवीर कौर, नीलम ने बताया कि आशा वर्करों द्वारा लंबे समय से मांगो को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। पर सरकार ने आज तक मांगें पूरी करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। इसके चलते आशा वर्कर व फैसिलीटेटरों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व सेहत व परिवार भलाई मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने मांगें पूरी कर जल्द नोटिफिकेशन जारी करने करने का भरोसा दिया था। पर अफसोस आज तक आशा वर्करों की सुनवाई नहीं की गई। इसके चलते राज्य की आशा वर्करों द्वारा 17 नवंबर से कलमछोड़ हड़ताल शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल संबंधी प्रशासन को नोटिस दिया जा चुका है। अगर इस संघर्ष के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कदम न उठाया तो आशा वर्करों द्वारा संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान संतोष रानी, सरबजीत कौर, जसविदर कौर के अलावा विभिन्न आशा वर्कर मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी