आर्यस लॉ के छात्रों को मिला प्रमाण पत्र

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) यूटी चंडीगढ़ ने नवोदित कानून पेशेवरों के लिए समर ई-इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:36 PM (IST)
आर्यस लॉ के छात्रों को मिला प्रमाण पत्र
आर्यस लॉ के छात्रों को मिला प्रमाण पत्र

संस, राजपुरा : जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), यूटी चंडीगढ़ ने नवोदित कानून पेशेवरों के लिए समर ई-इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। दो सप्ताह के इस कार्यक्रम के तहत आर्यंस कालेज आफ लॉ के लगभग 50 छात्रों का चयन किया गया। डीएलएसए के एक कार्यक्रम में आर्यस लॉ के छात्रों को अशोक केआर मान, सीजेएम-सह-सचिव और नील रॉब‌र्ट्स, मुख्य समन्वयक, डीएलएसए, यूटी चंडीगढ़ द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन डा. अंशु कटारिया ने कहा कि लॉ के छात्रों को इंटर्नशिप से जो अनुभव प्राप्त होता है, वह कानून में करियर बनाने में मूल्यवान है। इस अवसर पर डा. गरिमा ठाकुर, संस्कृति राणा, आंचल जरियाल और मंजीत कौर भी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी