आर्यंस ने आनंद शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी

आर्यंस ग्रुप आफ कालेज राजपुरा ने आनंद कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:38 PM (IST)
आर्यंस ने आनंद शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी
आर्यंस ने आनंद शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी

संस राजपुरा, (पटियाला) : आर्यंस ग्रुप आफ कालेज, राजपुरा ने आनंद कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई दी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में शर्मा को शपथ दिलाई। आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन डा. अंशु कटारिया ने शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कटारिया ने कहा कि शर्मा ईमानदार, मेहनती, नवोन्मेषी और दूरदर्शी व्यक्ति हैं। गौरतलब है कि शर्मा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 20 मई 1973 को भांभेवा, जींद में जन्मे आनंद ने रसायन विज्ञान में सनातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।

chat bot
आपका साथी