किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्व कर रहे माहौल खराब : विजय कपूर

पटियाला अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद पंजाब के उपाध्यक्ष विजय कपूर ने शंभू बार्डर पर जरनैल सिंह भिडरावाला की तस्वीरें लगाकर धरना देने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि किसान आंदोलन हम सबका संयुक्त आंदोलन है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:09 PM (IST)
किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्व कर रहे माहौल खराब : विजय कपूर
किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्व कर रहे माहौल खराब : विजय कपूर

जागरण संवाददाता, पटियाला : अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद पंजाब के उपाध्यक्ष विजय कपूर ने शंभू बार्डर पर जरनैल सिंह भिडरावाला की तस्वीरें लगाकर धरना देने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि किसान आंदोलन हम सबका संयुक्त आंदोलन है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस आंदोलन के नाम पर अपनी रोटियां सेकने में लगे हैं। कुछ खालिस्तानियों द्वारा बोली गई बात कि अपने घर की छतों पर झंडे लगाकर पंजाब को हिदुस्तान से अलग घोषित कर दिया जाए, पर विजय कपूर ने ऐसे सपना देखने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि पंजाब को कभी ़खालिस्तान नहीं बनने दिया है और न ही बनने देंगे। उन्होंने सरकार से अपील की है कि शंभू बार्डर से यह धरना उठवाया जाए जहां पर जरनैल सिंह भिडरावाला के पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा हर धर्म के लोग किसानों के साथ हैं, ऐसे में खालिस्तान का प्रचार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान जथेबंदियों को अपील है कि वे आंदोलन में किसी असामाजिक तत्व को शामिल न करें।

chat bot
आपका साथी