भाजपा ओबीसी मोर्चे के मंडल प्रधान बने अमरीक

भाजपा जिला पटियाला ओबीसी मोर्चा उत्तरी के प्रधान जरनैल सिंह हैप्पी की अगुआई में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:11 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चे के मंडल प्रधान बने अमरीक
भाजपा ओबीसी मोर्चे के मंडल प्रधान बने अमरीक

संस, राजपुरा (पटियाला) : भाजपा जिला पटियाला ओबीसी मोर्चा उत्तरी के प्रधान जरनैल सिंह हैप्पी की अगुआई में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा मंडल ओबीसी मोर्चा बहादरगढ़ से अमरीक सिंह पुआर को प्रधान पद पर आसीन कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर नवनियुक्त प्रधान अमरीक सिंह ने विश्वास दिलवाया कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मौके पर भाजपा मंडल प्रधान सुखविदर सिंह, जिला सचिव जैपाल सिंह, यूथ नेता खजान सिंह राठौर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी