पंजाब व केंद्र सरकार की नीतियों पर भड़का शिअद

पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल की तरफ से तहसील परिसर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:28 PM (IST)
पंजाब व केंद्र सरकार की नीतियों पर भड़का शिअद
पंजाब व केंद्र सरकार की नीतियों पर भड़का शिअद

जेएनएन, समाना (पटियाला) : पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल की तरफ से तहसील परिसर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। आम लोगों को गुमराह करने के लिए कैप्टन अमरिदर सिंह और अरविद केजरीवाल झूठ का सहारा ले रहे हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में कैप्टन अमरिदर सिंह और केजरीवाल ने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और हर घर में नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नौकरी की मांग करने वाले बेरोजगारों को लाठियों से पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने शगुन स्कीम की रकम 11 हजार से बढ़ाकर 51000 करने का ऐलान किया है। इसी तरह से बुढ़ापा पेंशन की रकम को 750 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये करने का ऐलान किया है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि बढ़ी हुई राशि जुलाई से हासिल हो सकेगी। जोकि लोगों से सरासर धोखा है। उन्होंने कहा पिछले चार वर्ष में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और जब अब वर्ष 2022 के चुनाव सिर पर हैं तो कैप्टन झूठे ऐलान कर रहे हैं।

इस मौके पर सुरजीत सिंह अबलोवाल, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान कपूर चंद बांसल, अशोक मोदगिल, राणा सेखों, जसपाल कल्याण, अमरजीत गोराया, अमरजीत सिंह पंजरथ, सुभाष पंजरथ, गोपाल शर्मा, नरेश दयालगढ़, सेवक लाल घुक्क, गुलजार दानीपुर और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी