महाराजा अग्रसेन की जयंती 10 अक्टूबर को मनाएगा अग्रवाल समाज

अग्रवाल समाज सभा के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की जयंती 10 अक्टूबर को मनाने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:51 PM (IST)
महाराजा अग्रसेन की जयंती 10 अक्टूबर को मनाएगा अग्रवाल समाज
महाराजा अग्रसेन की जयंती 10 अक्टूबर को मनाएगा अग्रवाल समाज

जागरण संवाददाता, पटियाला : अग्रवाल समाज सभा के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की जयंती 10 अक्टूबर को मनाने का फैसला लिया है। पदाधिकारियों ने मौड़ मंडी जिला बठिडा में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति के अपमान के बारे में दुख प्रकट किया तथा सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द वहां दोबारा मूर्ति स्थापना करवाने के अलावा दोषियों को सख्त सजा दी जाए। इससे अग्रवाल समाज का आक्रोश कम होगा। अगर ऐसा न हुआ तो आने समय में इसका बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान सुरेश कुमार गर्ग, महासचिव सोहिदर कांसल, कैशियर राजकुमार कंसल, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद गर्ग, उपप्रधान प्रदीप गुप्ता, राजकुमार तायल, पवन कुमार गोयल, राजिदर सिगला, रविदर बंसल उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी