भाजपा वर्करों के धरने के बाद निगम ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई

लीला भवन स्थित सार्वजनिक शौचालय पर भू-माफिया द्वारा किए कब्जे के खिलाफ भाजपा नेता अजय गोयल ने साथियों सहित वीरवार को नगर निगम के बाहर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:54 PM (IST)
भाजपा वर्करों के धरने के बाद निगम 
ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई
भाजपा वर्करों के धरने के बाद निगम ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पटियाला : लीला भवन स्थित सार्वजनिक शौचालय पर भू-माफिया द्वारा किए कब्जे के खिलाफ भाजपा नेता अजय गोयल ने साथियों सहित वीरवार को नगर निगम के बाहर धरना दिया। इस दौरान अजय गोयल ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई न होने पर मरणव्रत पर बैठने की भी घोषणा की। इस पर निगम कमिश्नर के निर्देश पर अधिकारियों ने तुरंत अवैध कब्जे पर कार्रवाई कर दी। जिसके बाद भाजपा वर्करों ने अपना धरना खत्म किया। भाजपा नेता अजय गोयल ने बताया कि लीला भवन स्थित निगम की जगह पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा था। भाजपा वर्करों द्वारा इसका विरोध लगातार किया जा रहा था, पर निगम आंखें बंद करके बैठा था। अजय ने बताया कि वीरवार को उन्होंने जब निगम के बाद धरना लगाया तो तुरंत निगम ने अवैध कब्जे को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। अजय ने कहा कि वह निगम कमिश्नर का धन्यवाद करते है और इस मामले में शामिल कर्मचारी व लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है। इस दौरान उनके साथ वरिदर गुप्ता, विक्रम भल्ला, पवन सधाना, नीरज कौड़ा, डिंपल, सूरज महाजन, मोनिका, नेहा रानी व बबली देवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी