एडवोकेट ज्ञान सिंह मूंगो 20वीं बार नाभा बार एसोसिएशन के प्रधान बने

नाभा (पटियाला) एडवोकेट ज्ञान सिंह मूंगो को 20वीं बार नाभा बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 03:48 PM (IST)
एडवोकेट ज्ञान सिंह मूंगो 20वीं बार नाभा बार एसोसिएशन के प्रधान बने
एडवोकेट ज्ञान सिंह मूंगो 20वीं बार नाभा बार एसोसिएशन के प्रधान बने

जेएनएन, नाभा (पटियाला) : एडवोकेट ज्ञान सिंह मूंगो को 20वीं बार नाभा बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बुधवार को कोर्ट कांप्लेक्स के बार रूम में रिटर्निंग अफसर सुखदेव सिंह नोकवाल और असिस्टेंट रिटर्निग अफसर राजिदर सिंह जस्सड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधान एडवोकेट ज्ञान सिंह मूंगो को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में एडवोकेट मनमिदर सिंह को उपाध्यक्ष, एडवोकेट जसपाल सिंह को सचिव, एडवोकेट रिपी अरोड़ा को ज्वांइट सेक्रेटरी, एडवोकेट सरबजीत सिंह ककराला को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट बलजिदर सिंह को लाइब्रेरियन और एडवोकेट सतनाम दास को आडिटर चुना गया।

मूंगो ने कहा कि वह वकील भाईचारे को साथ लेकर बिना किसी पक्षपात के समस्याओं का समाधान करेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट अरुणदीप चोपड़ा, एडवोकेट धनवीर बातिश, सुरिदरपाल शर्मा, एडवोकेट एसएस ग्रेवाल, एडवोकेट जेपी सिंह, एडवोकेट अशोक तिवारी, एडवोकेट ललित कुमार, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह साहनी समेत कई वकील उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी