लड़की को देखने का आरोप लगा किया गया था जसप्रीत पर हमला

चौकी माडल टाउन के अंतर्गत आते लीला भवन इलाके में शनिवार देर शाम झगड़े के बाद चाकू मारकर जख्मी करने की वजह मामूली तकरार थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:00 PM (IST)
लड़की को देखने का आरोप लगा  किया गया था जसप्रीत पर हमला
लड़की को देखने का आरोप लगा किया गया था जसप्रीत पर हमला

जागरण संवाददाता, पटियाला : चौकी माडल टाउन के अंतर्गत आते लीला भवन इलाके में शनिवार देर शाम झगड़े के बाद चाकू मारकर जख्मी करने की वजह मामूली तकरार थी। एक गुट में शामिल लड़कियों को देखने व कमेंट करने के आरोप लगाते हुए दूसरी गुट पर हमला किया गया था। हमले में जसप्रीत सिंह उम्र करीब 25 साल निवासी पातड़ां जख्मी हुआ था, जिसकी पीठ में छुरा घोंपा गया था।

चौकी माडल टाउन से एएसआइ दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। एएसआइ ने कहा कि जख्मी युवक जसप्रीत सिंह पर दूसरे गुट ने लड़कियों को देखने के आरोप लगाकर हमला किया था। अस्पताल में पहुंचे तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी, इस वजह से बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। जैसे ही युवक को होश आएगा तो उसके बयानों पर अगली कार्यवाही की जाएगी।

घटना के अनुसार जसप्रीत सिंह व अन्य दो साथियों के साथ लीला भवन इलाके में गया हुआ था। जहां पर दूसरे गुट के लोग भी थे, जिनके साथ लड़कियां थी। इन लोगों ने लड़कियों के देखने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने पीठ पर छुरा घोंप दिया और उक्त सभी लोग मौके से फरार हो गए। लोगों ने मदद करते हुए युवक को राजिदरा अस्पताल पहुंचाया था लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया था। यह घटना शनिवार देर रात नौ बजे के बाद की है। जांच अधिकारी एएसआइ दर्शन सिंह ने कहा कि लीला भवन इलाके में लगने वाली रेहड़ियों के कारण अक्सर ही वहां पर भीड़ रहती है, जिस वजह से इलाके में अक्सर अपराधिक घटनाएं होती हैं। इन्हें रोकने के लिए सीनियर अफसरों को जानकारी देकर स्थायी हल करवाएंगे। उक्त घटना से साफ होता है कि युवक घूमने व खाने-पीने के लिए आने के बहाने अपने साथ हथियार रखते हैं, जो आम जनता के लिए खतरा है।

chat bot
आपका साथी