पंजाब में आप की सरकार आई तो राजपुरा को जिला बनाएंगे : नीना

पंजाब का मुख्यद्वार राजपुरा है इसलिए राजपुरा को जिला बनाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:35 PM (IST)
पंजाब में आप की सरकार आई तो राजपुरा को जिला 
बनाएंगे : नीना
पंजाब में आप की सरकार आई तो राजपुरा को जिला बनाएंगे : नीना

संस, राजपुरा (पटियाला) : पंजाब का मुख्यद्वार राजपुरा है इसलिए राजपुरा को जिला बनाना चाहिए, लेकिन राजपुरा के प्रतिनिधियों ने कोशिश नहीं की, इसलिए राजपुरा जिला नहीं बन सका। यह बात आम आदमी पार्टी पंजाब की कोषाध्यक्ष व राजपुरा से आम आदमी पार्टी की नीना मित्तल ने कही। उन्होंने कहा कि राजपुरा जिला पटियाला की सबसे बड़ी तहसील मानी जाती है और पिछले लगभग दस साल से लोगों की इसे जिला बनाने की मांग है। इसलिए राजपुरा को जिला बनाया जाना बहुत जरूरी है।

नीना ने कहा कि राजपुरा को जिला न बनाना सरकार की नाकामी है। राजपुरा को जिला बनाने के लिए सांसद परनीत कौर को पहल करनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजपुरा में जो विकास कार्य करवाए गए हैं, उसके लिए हम धन्यवाद करते हैं। लेकिन उन्होंने विकास के नाम पर गेटवे आफ पंजाब राजपुरा को बदनाम करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि वह विधायक साहब से निवेदन करती हैं कि अब भी समय है, राजपुरा की पुरानी मांग को पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ये मांग पूरी नहीं की तो आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पहले वर्ष में राजपुरा को जिला बनाया जाएगा। जिसमें डेरा बस्सी व घनौर को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपुरा को जिला बनाने के साथ बनूड़ व घनौर को भी सब डिवीजन बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी