निगम ने चहेतों को बूथ बांटे : आप
नगर निगम द्वारा शहर की अन्य जगहों पर कांग्रेसी वर्करों को अलाट किए बूथ की अलाटमेंट को रद करवाने को आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर आई है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : नगर निगम द्वारा शहर की अन्य जगहों पर कांग्रेसी वर्करों को अलाट किए बूथ की अलाटमेंट को रद करवाने को आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर आई है। आप नेताओं ने अलाटमेंट रद करवाने के लिए निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान आप नेताओं में कुंदन गोगिया, सिमरनप्रीत सिंह, राजिदर मोहन, जसविदर सिंह, राजवीर सिंह ने कहा कि निगम द्वारा चहेतों को 20 के करीब बूथ की अलाटमेंट की गई। जोकि नियमों के उलट है। मेयर ने अपने करीबियों को यह अलाटमेंट की। उन्होंने कहा कि शहर में बन रहे अवैध निर्माण पर भी निगम कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। जिसके चलते लोगों में निगम के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कमिश्नर पूनमदीप कौर को मांग पत्र देकर तुरंत बूथ की अलाटमेंट रद करने की मांग की।