कांग्रेस ने नाकामियां छुपाने को सीएम बदला : मित्तल

आम आदमी पार्टी राजपुरा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:58 PM (IST)
कांग्रेस ने नाकामियां छुपाने को सीएम बदला : मित्तल
कांग्रेस ने नाकामियां छुपाने को सीएम बदला : मित्तल

संस, राजपुरा : आम आदमी पार्टी राजपुरा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इलाका प्रभारी नीना मित्तल ने लोकसभा इंद्रजीत सिंह संधू व सह प्रभारी प्रीति मल्होत्रा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आम आदमी के नव नियुक्त बने पदाधिकारियों मदन बब्बर, अमित अरोड़ा, शिव गुप्ता, अमित डेहरा, टिकू बंसल, शशी बाला, रजेश सिघानिया, सुमित बख्शी को भी सम्मानित किया गया। वहीं, युवा नेता करण गढ़ी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मित्तल ने कहा कि कांग्रेस ने नाकामियां छुपाने के लिए मुख्यमंत्री को बदला है। मौके पर मेघ चंद शेरमाजरा, दिनेश मेहता, इस्लाम अली, कुलदीप सिंह, ग्रुरप्रीत सिह धमौली, मुनीष सूद, दविदर लूथरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी