जंडौली के 35 परिवारों ने थामा 'हाथ'

रविवार को गांव जंडौली के 35 परिवार शिअद को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 06:15 PM (IST)
जंडौली के 35 परिवारों ने थामा 'हाथ'
जंडौली के 35 परिवारों ने थामा 'हाथ'

संस, राजपुरा (पटियाला) : रविवार को गांव जंडौली के 35 परिवार शिअद को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर विधायक हरदियाल सिंह कंबोज व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह मिल्टी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सभी को सम्मानित करते हुए बनता मान समान देने की बात कही। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें वर्करों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। मिल्टी ने कहा कि इलाके में पहले जितने भी विधायक रहे उन्होंने इतने विकास के कार्य नहीं करवाए, जितने इस सेशन में करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद राजेश कुमार, कांग्रेसी नेता पवन पिका, पार्षद डिंपी राणा, सुशील अरोड़ा के अलावा कांग्रेस में शामिल होने वाले परमजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह, बाज सिंह, बिदर जंडौली, गुरसेवक सिंह, सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह, सुरजन सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी