मजदूरों ने किया 24 घंटे महामंत्र का जाप

नाभा की नई अनाज मंडी में ठेकेदार व मजदूरों ने विश्व कल्याण के लिए हरे कृष्ण-हरे कृष्ण हरे राम-हरे राम महामंत्र का 24 घंटे पाठ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 06:16 PM (IST)
मजदूरों ने किया 24 घंटे महामंत्र का जाप
मजदूरों ने किया 24 घंटे महामंत्र का जाप

जेएनएन, नाभा-पटियाला : नाभा की नई अनाज मंडी में ठेकेदार व मजदूरों ने विश्व कल्याण के लिए हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, हरे राम-हरे राम महामंत्र का 24 घंटे पाठ किया। इस मौके पर मजदूर यूनियन के पदाधिकारी अशोक कुमार व हीरा लाल ने बताया कि पिछले साल में कोरोना महामारी के कारण देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में लोगों को जहां अपनी जान से हाथ धोना पड़ा वहीं गरीब के छूटे कामकाज के कारण काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस नए साल में सब कुछ कुशल रहे इसके लिए नई अनाज मंडी के मजदूरों ने सुख समृद्धि के लिए 24 घंटे लगातार हरे कृष्ण, हरे राम महामंत्र करवाने का निश्चय किया ताकि सब पर भगवान की कृप्पा बनी रहे। समागम में हीरा लाल व उनके साथियों ने पूजा करके समागम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। समागम में अन्य के अलावा अशोक कुमार, हीरा लाल, शंभु लाल राम प्रवेश समेत कई मजदूर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी