पंजाब में लगभग 100 कृषि कालेज बंद होने की है संभावना : पुक्का

पंजाब में एक महीने में 100 कृषि महाविद्यालय व कालेजों के बंद होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:25 PM (IST)
पंजाब में लगभग 100 कृषि कालेज 
बंद होने की है संभावना : पुक्का
पंजाब में लगभग 100 कृषि कालेज बंद होने की है संभावना : पुक्का

संस, राजपुरा (पटियाला) : पंजाब अनएडेड कालेजिज एसोसिएशन (पुक्का) ने सीएम, पंजाब से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, क्योंकि पंजाब में एक महीने में 100 कृषि महाविद्यालय व कालेजों के बंद होने की संभावना है। पुक्का सदस्यों ने कहा कि हम पंजाब के मुख्य सचिव सुरेश कुमार के शुक्रगुजार हैं कि वे वह इस मामले को विशेष रूप से पिछले साल कैबिनेट में ले गए और एक साल का एक्सटेंशन देने के लिए सीएम से आग्रह किया। लेकिन अब कुछ महीनों के बाद यह एक्सटेंशन खत्म हो जाएगा और इन 100 कृषि कालेजों का भविष्य हवा में लटक जाएगा। पुक्का के अध्यक्ष डा. अंशु कटारिया और आर्यस ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि पंजाब में 100 से अधिक कृषि कालेज हैं और लगभग 25 से 30 हजार कृषि छात्रों को शिक्षा प्रदान करते हैं और इन कालेजों ने राज्य के 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को रोजगार दिया है। अगर ये कालेज बंद हो जाएंगे तो छात्र परेशान होंगे और बड़ी संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।

पुक्का के उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और न केवल पूरा देश विभिन्न फसलों के लिए पंजाब पर निर्भर है, बल्कि राज्य पूरे देश के छात्रों को कृषि शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान प्रदान करने में विदेश से भी एक कदम आगे है। पंजाब सरकार के कृषि पाठ्यक्रमों के नियम, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के नियमों से भी अधिक कठिन हैं, जो देश में कृषि शिक्षा के लिए सर्वोच्च है। उल्लेखनीय है कि 2020 में भी कोविड-19 के कारण, पंजाब सरकार ने कालेजों को एक वर्ष का एक्सटेंशन दिया है और इस वर्ष भी महामारी बढ़ने के कारण कालेजों के लिए इतने कम समय में सभी मानदंडों को पूरा करना कठिन है, यही वजह है कि अनएडेड कालेजों ने एक्सटेंशन का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी