विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी मारने का केस त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:15 PM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे
विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

जासं, पटियाला :

विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी मारने का केस त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हरियाणा के जिला कैथल की कलायत इलाके का रहने वाला है। उसने अपने ही इलाके में रहने वाले सतीष कुमार व उसकी पत्नी राजबाला, नाजर वासी वार्ड 9, कलायत इलाका कैथल सहित गौरव सरहिद रोड बसंत विहार, पटियाला वासी के खिलाफ शिकायत दी है कि वो अपने भांजे शुभम के साथ विदेश जाना चाह रहा था। आरोपितों के साथ 20 लाख रुपये में बात हुई और 10 लाख पांच हजार रुपये दे दिए। उसके बाद न तो उनको विदेश भेजा और न ही पूरी राशि वापिस दी। इस दौरान केवल 70 हजार रुपये दिए। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। नजदीकी लोगों से पूछताछ व काल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पातड़ां थाने के अधीन गांव चुनागरा की गूगा माड़ी में 28 जुलाई की रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। फिलहाल पुलिस गूगा माड़ी के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे सहित मृतक के नजदीकियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के साथ जिन लोगों ने हाल ही में फोन पर बात की है तो उनको बुलाकर भी जांच की जा रही है। इंसपेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल उनकी जांच इस केस पर जारी है जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भांजे गुरनाम सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गांव चुनागरा में 28 जुलाई की रात को गूगा माड़ी में सेवा करने वाले 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत की तेजधार हथियारों के हमले से हत्या कर दी गई है। इस बात की जानकारी वीरवार सुबह उनका चेला निर्मल सिंह चाय लेकर उनके पास पहुंचा तो उसने देखा कि काकू भगत का शव कमरे में खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। निर्मल भी काकू भगत के साथ गूगा माड़ी पर ही सेवा करता है। काकू भगत रोजाना सुबह उसके घर पर चाय पीने सहित खाना खाने के लिए जाता था, लेकिन वीरवार सुबह नहीं पहुंचा तो वो चाय लेकर माड़ी में आ गया। आकर उसने देखा कि उसका शव बिस्तर पर है तो उसने जानकारी परिजनों को दी।

chat bot
आपका साथी